किशोरी पेडनेकर बनीं मुंबई की नई मेयर मुंबई देश के सबसे अमीर नगर निगम मुंबई के मेयर पद पर शिवसेना का एक बार फिर से कब्जा हो गया है। शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर को मुंबई महानगर पालिका का निर्विरोध मेयर चुन लिया गया है। साथ ही, डिप्टी मेयर पद पर भी शिवसेना के सुहास वाडकर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि 2019-20 में बीएमसी का बजट 30,692 करोड़ रुपये है जबकि 2016-17 में यह बजट 37,052 करोड़ रुपये था। इतने भारी-भरकम बजट के कारण ही देश की राजनीति में बीएमसी का स्थान महत्वपूर्ण है। यह बजट नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और गोवा के बजट से भी ज्यादा है। 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग- अलग चुनाव मैदान में उतरी थी। इस चुनाव में शिवसेना को 84 और भाजपा को 82 सीटों पर जीत मिली। बाद में शिवसेना ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सात सदस्यों और तीन निर्दलीयों को अपनी पार्टी में शामिल कर बीएमसी में अपनी संख्या को 94 बना लिया था। महापौर के पद के लिए भी भाजपा और शिवसेना के बीच काफी खींचतान हुई। बाद में भाजपा ने शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को महापौर के लिए अपना समर्थन दिया था।स्पेशीयल स्कवोड दैनिक कच्छ
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
मुंबइ नगर निगम पर शिवसेना का कब्जा
देश के सबसे अमीर नगर निगम पर शिवसेना का कब्जा,

आर बीआइ ने जारी की कर्ज न चुकाने वालो की लिस्ट
बड़ी खबर! RBI ने जारी की कर्ज नहीं चुकाने वालों की लिस्ट, एक का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!! भारतीय रिजर्व बैंक 30 बड़े विलफुल डिफॉल्टर्स यानी कर्ज लेकर नहीं चुकाने वालों की लिस्ट जारी कर दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक 30 बड़े विलफुल डिफॉल्टर्स यानी कर्ज लेकर नहीं चुकाने वालों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि 4 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्रीय बैंक को सभी विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। ये वो लोग हैं जो जानबूझ कर कर्ज नहीं चुका रहे। इन व्यक्तियों या कंपनियों के पास लोन चुकाने लायक पैसा तो है, लेकिन बैंक की किश्त नहीं चुका रहे। जिसके बाद बैंक इनके खिलाफ अदालत में चले गए। इनको ही विलफुल डिफॉल्टर कहा जाता है।
RBI द्वारा एक RTI को दिए गए जवाब के अनुसार इन 30 विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में 3 कंपनियां भगौड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 30 कंपनियों द्वारा कुल डिफॉल्ट की रकम 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की है।
ये हैं 10 बड़ी कंपनियां
1. गीतांजलि जेम्स लिमिटेड - 5044 करोड़ रुपये का कर्ज
2. आरईआई एग्रो लिमिटेड - 4197 करोड़ रुपये का कर्ज
3. विनसम डाइमंड एंड ज्वैलरी लिमिटेड - 3386 करोड़ रुपये का कर्ज
4. रुचि सोया इंडस्ट्रीज - 3225 करोड़ रुपये का कर्ज
5. रोटोमैक ग्लोबल - 2844 करोड़ रुपये का कर्ज
6. किंगफिशर एयरलाइंस - 2488 करोड़ रुपये का कर्ज
7. कुडोस केमी लिमिटेड - 2326 करोड़ रुपये का कर्ज
8. जूम डेवल्पर्स - 2024 करोड़ रुपये का कर्ज
9. डेक्कन क्रोनिकल - 1951 करोड़ रुपये का कर्ज
10. एबीजी शिपयार्ड - 1875 करोड़ रुपये का कर्ज
ये कंपनियां भी शामिल
कुल 30 विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में गीतांजलि जेम्स, रोटोमैक ग्लोबल, जूम डेवलपर्स, डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स, विनसम डायमंड्स, सिद्धी विनायक लॉजिस्टिक्स का भी नाम शामिल है।

*✍स्पेशीयल स्कवोड दैनिक कच्छ..शेरखान जत**
शेरखान जत ता:22/11/2019
भाजपा सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए 30 साल बाद नई लैंड पॉलिसी जारी की है।
गुवाहाटी
भाजपा सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए 30 साल बाद नई लैंड पॉलिसी जारी की है। इससे पहले लैंड पॉलिसी 1989 में जारी की गई थी। इसके बाद अब असम में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई लैंड पॉलिसी जारी की है। नइ नई पॉलिसी को मूल निवासियों के लिए काफी हितकारी बताया गया है।
नई लैंड पॉलिसी को मुख्यमंत्री ने 21 नवंबर को जारी किया है जिसकी एक बुकलेट भी जारी की गई है। इस मौके पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने इस पॉलिसी को बनाने में काफी मेहनत की है और इसें मूल निवासियों का हित करने वाली बनाया है। इसमें लोगों को जारी जमीनों से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों का निवारण दिया गया है।
नई लैंड पॉलिसी को रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंड डिपार्टमेंट ने तैयार किया है। इससे पहले ऐसी पॉलिसी 1989 में बनाकर जारी की गई थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने हैंडबुक जारी करते हुए सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि वो इसें सभी तक पहुंचाने का कार्य करे। इस मौके पर रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री भाबेस कालिता, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार शांतनु भराली, अतिरिक्त मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा भी मौजूद थे।*✍स्पेशीयल स्कवोड दैनिक कच्छ..शेरखान जत**
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
पुरव कच्छ पुलिस जवानो पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकशन ??
पुरव कचछ पुलिस के तीन जमादारों पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकश्न ले कर जिल्ला बहार बदली करना यह ऐक आशचरय लगे ऐसी धटना है। ननामी अरजी...

-
गांघीघाम कच्छ:कुदरत भी निराली है ,कहीं अजुबे तो कहीं करिशमे के रुप में अपनी मोजुदगी का ऐहसास कराती रहती है।पर छोटी सोच वाला इन्सान क्या और...
-
गुजरात राज्य के पुरव कच्छ जिल्ले के किडाना गांव से तीन महिने पहले दलित युवती का अपहरन हो गया था। अपहरन कर्ताओ को तत्काल पकडा जाय की मांग रा...