शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

मुंबइ नगर निगम पर शिवसेना का कब्जा

देश के सबसे अमीर नगर निगम पर शिवसेना का कब्जा,


  किशोरी पेडनेकर बनीं मुंबई की नई मेयर  मुंबई  देश के सबसे अमीर नगर निगम मुंबई के मेयर पद पर शिवसेना का एक बार फिर से कब्जा हो गया है। शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर को मुंबई महानगर पालिका का निर्विरोध मेयर चुन लिया गया है। साथ ही, डिप्टी मेयर पद पर भी शिवसेना के सुहास वाडकर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि 2019-20 में बीएमसी का बजट 30,692 करोड़ रुपये है जबकि 2016-17 में यह बजट 37,052 करोड़ रुपये था। इतने भारी-भरकम बजट के कारण ही देश की राजनीति में बीएमसी का स्थान महत्वपूर्ण है। यह बजट नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और गोवा के बजट से भी ज्यादा है। 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग- अलग चुनाव मैदान में उतरी थी। इस चुनाव में शिवसेना को 84 और भाजपा को 82 सीटों पर जीत मिली। बाद में शिवसेना ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सात सदस्यों और तीन निर्दलीयों को अपनी पार्टी में शामिल कर बीएमसी में अपनी संख्या को 94 बना लिया था। महापौर के पद के लिए भी भाजपा और शिवसेना के बीच काफी खींचतान हुई। बाद में भाजपा ने शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को महापौर के लिए अपना समर्थन दिया था।स्पेशीयल स्कवोड दैनिक कच्छ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टीपणी लीखें

पुरव कच्छ पुलिस जवानो पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकशन ??

पुरव कचछ पुलिस के तीन जमादारों पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकश्न ले कर जिल्ला बहार बदली करना यह ऐक आशचरय लगे ऐसी धटना है। ननामी अरजी...