शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

ट्रंप के स्वागत के लिये सजा आगरा ।

ताजमहल के आसपास की दीवारों पर ट्रंप और मोदी के हाथ मिलाते चित्र  
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वह ताजमहल देखने आगरा भी जाएंगे। ताज नगरी में सुरक्षा और साफ सफाई चाक-चौबंद कर दी गई है। ताजमहल के निकटवर्ती दीवारों पर नमस्ते ट्रंप, मोदी जी व ट्रंप के हाथ मिलाते चित्रों को उकेरा गया है। आगरा और ताजमहल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। ताजमहल की धुलाई की गई है। शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों को मुल्तानी मिट्टी के लेप से चमकाया गया है। ट्रंप का काफिला जिस 13 किलोमीटर के रास्ते पर चलेगा उसको भी सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट से ताजमहल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है। ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना की भी सफाई की गई है ताकि ट्रंप को यमुना के पानी की गंदगी नजर न आए। ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल के रास्ते पर स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोग भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 3 हजार कलाकार रास्ते में नृत्य भी करते दिखाई देंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टीपणी लीखें

पुरव कच्छ पुलिस जवानो पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकशन ??

पुरव कचछ पुलिस के तीन जमादारों पर ननामी अरजी के आघार पर शिक्सात्मक ऐकश्न ले कर जिल्ला बहार बदली करना यह ऐक आशचरय लगे ऐसी धटना है। ननामी अरजी...